Header Ads

इस दिवाली ड्रैगन का निकला दिवाला, 400000000000 करोड़ का नुकसान

loading...
customers-boycott-chinese-items-diwali-hindi-news
Diwali पर इस बार चीन का भी दिवाला निकला हुआ है। पिछले साल तक जो चीन अपने सस्ते रंग बिरंगे सामानों के जरिए दिवाली पर करोड़ों रुपए का कारोबार करता था, इस Diwali उसकी हवा निकली है। इस Diwali बाजार में लोग स्वदेशी सामानों की डिमांड कर रहे हैं। इस वजह से इस बार दुकानदारों ने भी चीनी सामान बहुत कम ही रखा है।
दिल्ली के बाजारों से इस बार चीन का सामान गायब है। ना ही दुकानों में चीन की लाइट्स की लड़ियां लगी हैं और ना ही पटाखों के दुकानों पर मेड इन चाइना पटाखे हैं। इस बार दिवाली पर दिल्ली के बाजार स्वदेशी हो चुके हैं। इस बार दुकानों में सिर्फ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स की भरमार है, फिर चाहे वो सजावट का सामान हो या फिर पटाखे।
हर साल जहां दिवाली पर बाजारों में करोड़ों का चीनी सामान बिकता था। इस बार पब्लिक का मूड देखते हुए दुकानदारों ने चीन का सामान खरीदा ही नहीं। दुकानों में स्टॉक है तो सिर्फ मेड इन इंडिया सामानों का। बाजार में खरीदार सिर्फ और सिर्फ स्वदेशी सामानों की ही डिमांड कर रहे हैं, वो इस बार चीन का सामान खरीदने के मूड में नहीं दिख रहे।
डोकलाम विवाद के बाद से देश में चीन के बाजार में बहुत गिरावट आई है। लोग अब चीन का सामान से दूर भाग रहे हैं, वो अब हिंदुस्तानी सामान को ही तवज्जो दे रहे हैं। हिंदुस्तान के बाजार से चीन के सामानों की छुट्टी होने के पीछे कई कारण हैं।
– डोकलाम विवाद के बाद घटा चीन का कारोबार
– भारत के साथ तनातनी के बाद लोगों का चीनी सामानों से मोहभंग हुआ
– चीन के सामान सस्ते होने के साथ ही क्वालिटी में कम होते हैं
– चीनी सामान कम टिकाऊ होते हैं
हिंदुस्तानी बाजार में चीन के कारोबार की बात करें तो पिछले साल चीन ने देश के बाजार में 6500-7000 करोड़ तक का कारोबार किया था, लेकिन इस बार चीनी कारोबार में 40 फीसदी की गिरावट आई है।
loading...

No comments