अभी अभी भगदड़ में फसे योगी जी सहित कई घायल मचा हड़कम्प....देखे
loading...
लखनऊ (जेएनएन)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में बुधवार को फरियादियों की अधिक संख्या आने के नाते मुख्य गेट से अंदर जाने के दौरान मची अफरा-तफरी में एक महिला गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में कुछ और लोग भी गिर गए। इनमें से कुछ को मामूली चोटें भी आईं।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री रोज अपने आवास पर लोगों की फरियाद सुनते हैं। इसके लिए सुबह-सुबह उनके आवास से गुजरने वाली सड़क के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में लोग जुट जाते हैं। यहां तैनात सुरक्षाकर्मी जब उनसे अंदर जाने को कहते हैं तब अमूमन लोग दौड़कर उस जगह पहुंचते हैं जहां से सीएम आवास स्थित सभागार में जाने के लिए लाइन लगती है। बुधवार को इसी दौरान एक महिला और उसके बाद कुछ और लोग गिर गए।
महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों का और खयाल रखा जाएगा
मुख्यमंत्री आवास की व्यवस्था से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पहले पहुंचने की होड़ में ऐसी घटना की खबर है। आगे से ऐसा न हो इसके लिए मुख्य गेट से लेकर अंदर जहां लाइन लगती है, वहां की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। फरियाद लेकर आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों का और खयाल किया जाएगा।
loading...

PLS STOP ADULT ADS, WE ONLY WANT UR LATEST NEWS
ReplyDelete