Header Ads

पीएम मोदी ने किया ऐलान, बेलारूस और भारत मिलकर बनाएंगे सबसे आधुनिक और शक्तिशाली हथियार

loading...


भारत की ऑफिशियल विजिट पर आए बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत और बेलारूस के बीच कई अहम प्रोजेक्ट्स के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें रक्षा क्षेत्र में विकास के साथ-साथ कई अन्य प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी यह यात्रा भारत और बेलारूस की 25 साल लंबी दोस्ती का प्रतीक है। पीएम ने कहा कि बेलारूस और भारत के संबंध और अधिक मजबूत करने के लिए हम हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत और बेलारूस मिलकर मेक इन इंडिया के तहत नए हथियारों का निर्माण और तकनीक का विकास करेंगे।
भारत की दो दिन की यात्रा पर आए लुकाशेंको इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मिले। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
आज सुबह दिल्‍ली स्‍थित राष्‍ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्‍वागत किया गया था। उनका यह दौरा ऐसे वर्ष में हो रहा है जब बेलारूस और भारत अपने बीच स्थापित राजनयिक संबंधों की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं।
loading...

No comments