Header Ads

अभी-अभी: रोद्र्रूप में आई सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों सहित पुरे गाँव को घेरा....देखे

loading...

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पुलवामा के एक गांव को Indian-Army ने घेर लिया है। सुरक्षाबलों को पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है। अभी तक गोलीबारी की खबर नहीं है।
दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में तलाशी अभियान शुरू किया था। बता दें कि आतंकियों और Indian-Army के बीच मुठभेड़ हो सकती है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सारी हदें पार कर दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने बीएसएफ कॉन्सटेबल मोहम्मद रमजान के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें मौके पर ही रमजान की मौत हो गई। Indian-Army का कहना है कि वह आंतकियों द्वारा किए गए इस अपराध के लिए उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
बताया जा रहा है कि लश्कर के कुछ आतंकवादी जवान रमजान के घर पहुंचे और उन्हें बाहर आने की बात कही। जब रमजान के परिवार वालों ने उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी तो आतंकियों ने सारी हदें पार कर दी। जवान पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं।
आतंकियों द्वारा किए गए इस दर्दनाक हमले में जवान की मौके पर मौत हो गई वहीं परिवार के कुछ सदस्य भी घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रमजान की छुट्टी चल रही थी। वह 26 अगस्त 2017 से करीब एक माह की छुट्टी पर थे।

loading...

No comments